बिजनौर के को देहात में भाई बहन की पिटाई से युवक की हुईं मौत

बिजनौर के ग्राफिक ऐरा पब्लिक स्कूल में घुसे नशेड़ी युवक को स्कूल संचालिका व उसके भाइयों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया

जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए घायल अवस्था में नशेड़ी युवक को बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर किया गया था

जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर स्कूल संचालिका व उसके भाइयों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है

और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है आप को बता दें कि बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में स्थित ग्राफिक एरा अकैडमी में गांव का ही युवक जितेंद्र बुरी नियत से घुस गया

जिसके बाद गुस्साए स्कूल संचालिका व उसके भाइयों ने मिलकर युवक को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया जहां उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई

पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसपी ग्रामीण संजय सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और संबंधित धाराओं में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है

आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago