Categories: नूरपुर

बिजनौर के नूरपुर में अवैध अतिक्रमण के दौरान दरोगा ने दुकानदार को जड़ा थप्पड़, आरोपी दरोगा लाइन हाजिर

▪️आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी चांदपुर को जांच सौंपी गई है।

▪️बुध बाजार में हो रहे अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त, दुकानदारों में मचा हड़कप।

Bijnor: थप्पड़ कांड के दौरान नूरपुर नगर के बुद्ध बाजार पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई कर हटाया मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक बुद्ध बाजार मैदान,मछली बाजार मार्ग में रास्ते में हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया। अचानक से कार्रवाई होने से सब्जी विक्रेताओं रेङी व पटरी एंव दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

अभियान को गति देते हुए मंगलवार को बुद्ध बाजार स्थित में हो रहे अतिक्रमण को लेकर नवनिर्वाचित थानाध्यक्ष थीरज सिंह सोलंकी मौके पर पहुुंचे। इस दौरान उनके नेतृत्व में बुद्ध बाजार व मुख्य बाजार में रास्ते में आ रहे अवैध ठेलो, तिरपाल, बांस आदि को हटवाया गया।

थाना अध्यक्ष धीरज सिंह सोलंकी द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की।सुबह दस बजे से शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि रास्ते में हो रहे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान रास्ते में आ रहे करीब 20 अवैध ठेलो, तिरपाल व बांस बल्ली को को हटवाया।ओर कुछ लोगो के चालाना भी काटे गए।

इस दोरान मुख्य मार्ग से अतिक्रमण के चलते अवैध ठेलों को भी हटाया गया है। ऐसे में अब इन ठेलों को मार्ग के पीछे ही शिफ्ट कराया जाएगा। इसके लिए सब्जी विक्रेताओं व अन्य दुकानदारो से मुख्य सड़क पर अतिक्रमण नही करने की हिदायत दी

वहीं थानाध्यक्ष ने कहा शहर को स्वच्छ एंव सुंदर बनाने में हमारा सहयोग करें जिससे बीमारियों से बचा जा सके।अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान कई दुकादार अपने सामानों को समेटे नजर आए और दुकानदारो मे हङक॔भ मचा रहा। बुद्ध बाजार मे कई वर्षो से हो रहे अतिक्रमण के हटने से शहरवासियों ने थानाध्यक्ष की प्रशंसा की

बुध बाजार में हो रहे अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त, दुकानदारों में मचा हड़कप।

नूरपूर से हमारे संवाददाता गुलफाम राजा की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago