Categories: नहटौर

दिनदहाड़े दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, मची अफरा-तफरी

बिजनौर के नहटौर में दुकान पर मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई और देखते ही देखते मारपीट खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई जिसमें एक युवक नवाब को दबंगों ने छूरी मार कर लहूलुहान कर दिया बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक अस्पताल में भर्ती कराया गया है

आप को बता दें कि जनपद बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र के मोहल्ला तीरगरान में रंजिशन नहटौर के बाईपास निवासी कुरेशी समाज के दबंगों ने नवाब की दुकान पर पहुंच कर मामूली बात को लेकर गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए छूरी से घायल कर दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए दिनदहाड़े मोहल्ले में चली चाकू छुरी से अफरा-तफरी मच गई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में नवाब को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं जो आए दिन मोहल्ले में फसाद करते रहते हैं

दिनदहाड़े दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, मची अफरा-तफरी। पुलिस ने घायल युवक अस्पताल में भर्ती कराया।

नहटौर से हमारे संवाददाता मौहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago