जेलो में बंद निर्दोष कैदियों की मदद करना ज़रूरी: मौलाना अनवारुल हक़

बिजनौर विश्व मानव अधिकार परिषद की और से आज बिजनौर जिला कारागार में बंद कैदियों व बंदियों को जरूरत का सामान वितरित किया गया, मौलाना अनवारुल हक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता विश्व मानव अधिकार परिषद ने कहा कि सालों से जेलों में बंद लोगों की स्थिति को कोई जानने वाला नहीं है

उन्होंने कहा कि हमारे समाज में एक बात का चलन हो चूका है जेल के अंदर जाने वाला हर व्यक्ति अपराधी होता है जबकि यह सत्य नहीं है कुछ आपसी रंजिश और कुछ साजिश का शिकार होते हैं कुछ परिवारिक विवाद को लेकर जेल में बंद है ऐसे में परिवार और रिश्तेदार भी उनका साथ नहीं देते जबकि हकीकत यह है कि अदालत फैसला करेगी कि जेल के अंदर जाने वाला व्यक्ति अपराधी है या नहीं

विश्व मानव अधिकार परिषद देशभर में गरीब लाचार मजबूर लोगों की मदद करने के लिए जाना जाता है और संगठन ने यह निर्णय लिया है कि जेलों में बंद निर्दोष लोगों की मदद की जाए चाहे वह किसी भी धर्म समाज के लोग हों

उन्होंने कहा कि जेलों में बंद हम ऐसे लोगों की भी मदद करेंगे जिन को अदालत ने बरी कर दिया मगर उनके ऊपर जुर्माना भी लगा दिया घर की खराब स्थिति के कारण व जुर्माना नहीं अदा कर सके और काफी लंबे समय से जेलों में बंद है प्रदेश के हर जनपद के जेल प्रशासन से उनकी सूची बनाई जाएगी फिर तत्काल प्रभाव से उनको रिहा कराने का कार्य किया जाएगा

मौलाना ने कहा कि जेलों में बंद निर्दोष लोगों के लिए जो भी हमसे बन सकेगा वह हम मदद करते रहेंगे संगठन की तरफ से करीब 400 बंदियों व कैदियों को जूते चप्पल बनियान अंडरवियर कपड़े,तेल कपड़े धोने नहाने का साबुन सरफ, मिसवक आदि सामान बिजनौर कारागार में वितरित किया गया

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद जिला महामंत्री मोहम्मद मोहसिन राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद तहसीन मोहम्मद जुबेर मोहम्मद राशिद जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम मोहम्मद आसिफ मोहम्मद अफजाल डॉक्टर मोहम्मद अनवर नगर अध्यक्ष राहुल कुमार मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष कृष्णा चौधरी मोहम्मद आदिल मोहम्मद हारुन अंसारी आदि पदाधिकारी व जेल प्रशासन मौजूद रहे

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago