Categories: नूरपुर

बिजनौर पुलिस कप्तान के अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी

▪️शातिर चोर गिरफ्तार, 6 बैटरी रिक्शा व असलाह बरामद

बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी चांदपुर के कुशल पर्यवेक्षण में स्वाट और सर्विलांस टीम व थाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नूरपुर चांदपुर रोड से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है,

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने अन्य 2 साथी का भी खुलासा किया जिनकी गिरफ्तारी की गई और पुलिस द्वारा उनके पास से 6 बैटरी रिक्शा, 2 अवैध तमंचा 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

इनका एक अन्य साथी फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने आज बिजनौर पुलिस लाइन में इस चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस गिरफ्तार हुए अभियुक्तों को जेल भेजने की कवायद में जुट गई है। चोरों के पास से बरामद हुए चोरी के माल की कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago