Categories: नूरपुर

बिजनौर के नूरपुर में लाखों के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

Bijnor: नूरपुर में इन दिनों चोरों के हौसले इतने बुलंद है की चोर रात के अंधेरे में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं और पुलिस उनको पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है इनवर्टर बैटरी की दुकान में अज्ञात चोरों ने लगभग ₹10 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला और फरार हो गए इसके बाद पुलिस ने इस मामले में लीपापोती करने की कोशिश की लेकिन पीड़ित ने पुलिस से मामले में खुलासे की मांग की है

नूरपुर के कस्बा ताजपुर में सेवाराम मार्ग स्थित आरजीएन पी डिग्री कॉलेज के पास रजत राठी ने श्री बालाजी बैटरी स्टोर के नाम से दुकान खोल रखी है जहां पर बीती रात्रि आ गया चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखे तेरा इनवर्टर बैटरी वह लाखों रुपए का सामान पर हाथ साफ कर दिया और पुलिस को चुनौती देते हुए फरार हो गए

पीड़ित को जब चोरी होने का पता लगा तो उसके होश उड़ गए आखिर में पीड़ित ने मामला उजागर करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मामले में लीपापोती करने की काफी जद्दोजहद लेकिन पीड़ित नहीं माना और मामले में खुलासे की मांग लगातार करता रहा फिलहाल पीड़ित रजत राखिने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर जल्दी खुलासे की मांग की है

गौरतलब है कि नूरपुर में पिछले दिनों भी कई जगह चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया लेकिन पुलिस अभी उन घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पाई और यह दूसरी घटना सामने आ गई पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चोर आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है पुलिस की निष्क्रियता को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है,

आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

नूरपूर से हमारे संवाददाता गुलफ़ाम रज़ा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago