बिजनौर में कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम, एसपी ने किया दौरा गड्ढे भरने व गुलदार क्षेत्र में बोर्ड लगाने के दिए निर्देश

बिजनौर में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने स्वयंभू मोटा महादेव सिद्धपीठ का दौरा किया

उन्होंने स्थानीय नागरिकों और पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की डीएम ने अधिकारियों को यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

वहीं एसपी ने सीओ और थाना प्रभारियों को शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्रा मार्ग पर जाम की स्थिति न बनने देने के लिए कहा।

विशेष निर्देशों में यात्रा मार्ग पर स्थित होटलों में नाम और रेट लिस्ट प्रदर्शित करने तथा पर्याप्त सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने को कहा गया।

वन विभाग को यात्रा मार्ग पर झुके हुए पेड़ों की समय पर कटाई-छंटाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्रवासियों से कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

बैठक में मोटा महादेव सिद्धपीठ के पुजारी पंडित शशिनाथ, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ नजीबाबाद देश दीपक सिंह सहित स्थानीय प्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago