बिजनौर में दो कारों की टक्कर में महिला टीचर की मौत पति समेत एक शिक्षिका की हालत गंभीर थे स्कूल से घर लौट रहे समय हुआ हादसा

बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में धामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम चंचलपुर के पास दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में एक महिला शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में मृतका के पति और एक अन्य महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतका की पहचान 31 वर्षीय प्रियंका रानी के रूप में हुई है।

दुर्घटना में उनके पति सौरभ चौहान और साथी शिक्षिका शालिनी पांडे को गंभीर चोटें आईं। स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago