बीमार मां के इलाज के लिए दिल्ली से बिजनौर चाचा के घर आकर चुराए कैश व लाखों के जेवरात

बिजनौर के शेरकोट में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर सामान सहित आरोपी को किया गिरफ्तार पूरी खबर जनपद बिजनौर से है जहां आज थाना शेरकोट क्षेत्र के मोहल्ला शेखान में नजाकत नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी, कि उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर से 20 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी जांच के दौरान पुलिस को आरोपी समीर का सुराग मिला।जिसको मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 45,168 हजार रुपए नकद बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां लंबे समय से बीमार थी, और इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने अपने ही चाचा के बंद पड़े मकान को निशाना बनाया।

उसने दिल्ली से शेरकोट आकर घर का ताला तोड़ा और कीमती सामान चुरा लिया। चोरी के माल को बेचने के इरादे से जब वह दोबारा शेरकोट आया, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
देखिये शेरकोट से बिजनौर एक्सप्रेस की यह खास रिपोर्ट

बिजनौर एक्सप्रेस के खास खबर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago