बिजनौर में परिवारों को बंधक बनाकर लूट करनें वाले लंगड़ा गैंग को पुलिस ने मुठभेड़ में लंगड़ा कर किया गिरफ्तार

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया सभी के द्वारा पिछले दो महीनो में जनपद मुरादाबाद, उधमसिंह नगर व जसपुर में 04 लूट/चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था

इसके अतिरिक्त इन्होने करीब 20 दिन पहले जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ के ग्राम मानियावाला, मनोहरवाली व ग्राम हरपुर में भी तमंचे से डरा धमाकर घरों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। उक्त घटनाओं के संबंध में थाना अफजलगढ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत है।

घटना भूतपुरी ठाकुरद्वारा मार्ग की है, जहां पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान खुर्शीद (पुत्र फिदा हुसैन), इस्तखार (पुत्र बुद्धा) और शादाब (पुत्र सुलेमान) के रूप में हुई है। तीनों संभल जिले के असमोली इलाके के रहने वाले हैं।

ये शातिर किस्म के अपराधी हैं इनके द्वारा अपने फरार साथी के साथ मिलकर जनपद बिजनौर, मुरादाबाद व उधमसिंह नगर के अफजलगढ, ठाकुरद्वारा, जसपुर व आईटीआई थाना क्षेत्रो में चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओं को पूर्व में अंजाम दिया है।

ये सभी घटना को अंजाम देने के लिये इश्तखार की मोटरसाईकिल CT-100 पर सवार होकर वारदात करने निकल जाते थे और मोटरसाईकिल को दूर खडी कर देते थे।

घटना करते समय नंगे पैर घर में घुसते थे तथा पूरी सावधानी से घटना को अंजाम देते थे जिससे की कोई इन्हे पहचान न सके। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस चोरी व लूट का लाखों का सामान बरामद किया है। फरार हुए चौथे बदमाश की तलाश जारी है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago