बिजनौर में लड़की को होटल में बुलाकर शराब पीकर गलत हरकत करने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार

बिजनौर की देहाती भाषा में कॉमेडी कर लोगों को गुदगुदाने वाले मशहूर यूट्यूबर ईश्वर शरण छेड़खानी के आरोप में फंस गए हैं। यूट्यूबर और उसके दोस्त प्रियांशु पर एक युवती ने ईश्वर शरण । छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है

पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।गांव मलकपुर देहरी निवासी ईश्वर शरण यूट्यूबर है। सोशलमीडिया पर उनके चार लाख फॉलोवर हैं। उनकी देहाती अंदाज में गाना गाने और फिल्मों के डायलॉग पर कई शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है।

आप को बता दे कि स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव चकजागवाली निवासी प्रियांशु पुत्र प्रमोद से उसकी पांच महीने फोन पर बात हो रही थी। बुधवार की शाम प्रियांशु ने फोन करके उसे बिजनौर बुलाया। बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग स्थित होटल विराज में कमरा बुक कराया।

आरोप है कि प्रियांशु ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर प्रियांशु ने अपने दोस्त ईश्वर शरण को बुला लिया। दोनों ने शराब पी रखी थी। पीड़िता का आरोप है कि रात में उसे होटल से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा था। बमुश्किल वह बाहर निकली और डायल 112 पर फोन किया।

इसके बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई थी। तीनों के मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई। शहर कोतवाल उदय प्रताप ने बताया कि ईश्वर शरण और उसके दोस्त प्रियांशु पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago