सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए वीडियो बनाने की सनक में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं बिजनौर में भी युवा स्टंटबाजों के हौसले बुलंद है आए दिन स्टंटबाजी की वीडियो देखने को मिल रही है बर्थडे की वीडियो के बाद ट्रैक्टरों की स्टंटबाजी की वीडियो वायरल हो रही है यही नहीं इस जानलेवा खेल देखने के लिए भारी भीड़ भी जुटी रही।
ट्रैक्टरों चालकों ने रस्साकशी खींचातानी स्टंट कर सड़क पर हुड़दंग काटा आपको बता दे कि थाना मंडावर क्षेत्र का स्टंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो ट्रैक्टरों के बीच खींचतान की प्रतियोगिता चल रही है जहां पर दो ट्रैक्टरों को बीच में रस्सी की सहायता से बांधा गया ट्रैक्टर के ऊपर बैठ कर दोनों ड्राइवर स्टंट दिखा रहे है.
इस स्टंट को देखने के लिए बड़ी तादाद में भीड़ भी मौजूद रही कुछ लोग इस स्टंट के वीडियो भी बना रहे है. लेकिन इस जानलेवा स्टंट के दौरान हादसा भी हो सकता है. हादसे से बेखौफ होकर ये लोग अपनी जान के साथ ही दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे है
दिनदहाड़े और खुलेआम इस तरह से मजमा जमाकर स्टंट करना, ऐसा लग रहा है मानों इन लोगों को किसी भी प्रकार से पुलिस की कार्रवाई का कोई डर नहीं है. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ भी जमा होती है। जरा-सी चूक होते ही बड़ा हादसा हो सकता है इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य
© Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…