Categories: बिजनौर

बिजनौर में सपा का कार्यालय बना सरकारी भूमि नोटिस चस्पां होने से सपाइयों में मचा हड़कम्प मचा, 15 दिन के भीतर कार्यालय खाली करने की मिली चेतावनी

बिजनौर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर 15 दिन का समय दिया है। अफसरों का दावा है कि कार्यालय को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। इसके साथ ही बिजनौर इंटर कॉलेज के पास स्थित सात दुकानों को सील कर दिया गया है।

एसडीएम/नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र अवनीश त्यागी के निर्देश पर तहसीलदार सदर ने समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर नोटिस चस्पा किया है। इससे पहले भी 23 सितंबर को पार्टी के जिलाध्यक्ष के नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस में कहा गया था कि समाजवादी पार्टी कार्यालय बिना मानचित्र पास कराए बनाया गया है। इस नोटिस के जवाब में पार्टी के जिला पदाधिकारियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया लेकिन प्रशासन इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ।

सोमवार को फिर से सपा कार्यालय पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस में कहा गया है कि स्थलीय निरीक्षण से पता लगा है कि जिस भूमि पर सपा कार्यालय बना है, वह सरकारी भूमि है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भूमि की मांग की जा रही है।

इसलिए इस भूमि को खाली किया जाए। साथ ही पार्टी कार्यालय के स्वामित्व के संबंध में 15 दिन के भीतर साक्ष्य उपलब्ध कराएं। अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर राजस्व संहिता 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

उधर तहसील प्रशासन ने बिजनौर इंटर कॉलेज के पास की सात दुकानों पर सील लगा दी है। इन दुकानों के कब्रिस्तान की भूमि पर होने की बात कही जा रही है। दुकानें सील होने से दुकानदारों में खलबली मची है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा अपने कार्यालय को बचाने के लिए क्या कदम उठाती है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago