Categories: चांदपुर

बिजनौर के चांदपुर में घर के आगे कूड़ा लगाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 7 महिलाएं हुई घायल

बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव महबुल्लापुर ढाकी में  घरों के आगे कूड़ा लगाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडों में दोनों पक्षों की ओर से सात महिलाएं घायल हो गई , पुलिस ने घायल महिलाओं को मेडिकल के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव महबुल्लापुर ढाकी की है

दरअसल पूरी घटना  जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव महबुल्लापुर ढाकी की है जहां कूड़े के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलें  जिसमें दोनों पक्षों के करीब 7 लोग घायल हो गए हैं घायलों में सभी महिलाएं शामिल हैं।

मामला दो दिन पहले से चल रहा था एक दूसरे के घर के आगे कूड़ा लगाने को लेकर झगड़ा हुआ है झगड़े में एक पक्ष की आबिदा पत्नी कदीर, मुस्कान पत्नी आदिल, शाहिन पत्नी काशिफ, खुशनुमा पुत्री इदरीस घायल हो गई हैं वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रेशमा पत्नी शाहिद, आसमां पत्नी जहीर व नगमा घायल हो गए हैं।

शिकायत लेकर थाने पहुंचे सभी घायलों को पुलिस की मदद से मेडिकल के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच पड़ताल में जुट गई है। मामले में चौकी प्रभारी बास्टा त्रिवेंद्र राठी ने मामले की पुष्टि कर बताया कि दोनों ओर से महिलाएं घायल है मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जायगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफताब आलम चांदपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago