आदमखोर बाघ ने वनकर्मी पर हमला किया, बीवी बच्चे के सामने खा गया शरीर का हिस्सा

बिजनौर में कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ स्थित सांवल्दे गांव के जंगलों में बाघ ने वन विभाग के 35 वर्षीय दैनिक श्रमिक प्रेम पर हमला कर दिया। श्रमिक को मारकर बाघ उसके शरीर का एक हिस्सा खा गया। वन कर्मियों ने फायरिंग कर बाघ को भगाया। प्रेम की मौत होने ग्रामीणों में रोष है

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन्य जीव कड़ाके की सर्दी के बीच हिंसक हो चले हैं। बृहस्पतिवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व के सांवल्दे के जंगलों में दैनिक श्रमिक प्रेम को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें पहुंची और श्रमिक को निवाला बना रहे बाघ को फायरिंग कर दौड़ाया। बाघ उसके शरीर का कुछ हिस्सा खा गया।

सांवल्दे गांव में बाघ के हमले की सूचना आग की तरह फैल गई। वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में जोरदार रोष फैल गया। मौके पर पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी व अधीनस्थ अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही कहा कि पीड़ित परिवार को विभाग से मिलने वाली प्रारंभिक सहायता राशि दी जाएगी।

पार्क वार्डन ने बताया कि प्रेम अपने परिवार के साथ जंगल में लकड़ी लेने गया था। अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर बाघ को भगाया। गश्ती दलों को जंगल में तैनात कर दिया गया है। कैमरा ट्रैप लगाया जा रहा है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. साकेत बडोला ने बताया कि घटना को लेकर अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। आदमखोर बाघ की तलाश की जा रही है, 31 जुलाई को कालागढ़ में ली थी महिला की जान पांच महीने पहले कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में बाघ ने घर में घुसकर बर्तन धो रही टीना को मौत के घाट उतार दिया था। अभी तक वन विभाग पीड़ित परिवार को पूरी सहायता भी नहीं दे पाया है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शोएब कुरैशी अफजलगढ़

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago