Categories: बिजनौर

बिजनौर में एनकाउंटर के डर से गिड़गिड़ाते थाने पहुंचा बदमाश मां रोकर बोली योगी जी बेटे को बचा लो गलती हो गई

बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान के अपहरण के आरोपी अभियुक्त शुभम पुत्र राकेश निवासी मौ० चमरपेडा नई बस्ती थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर ने अपनी माँ के साथ रोते हुए थाने आया और अपनी गलती मानते हुए थाना कोतवाली शहर पर आत्मसमर्पण किया

बुधवार को आरोपी अपनी मां के साथ हाथ ऊपर करके शहर कोतवाली पहुंचा। गिड़गिड़ाते हुए उसने पुलिस से कहा- मुझे माफ कर दीजिए। कसम खाता हूं, अब अपराध नहीं करूंगा

आरोपी के साथ उसकी मां भी थी। वह हाथ जोड़कर चल रही थी। उसने रोते हुए पुलिस से बेटे की जान बख्शने की गुहार लगाई। कहा- बेटे से गलती हो गई। इसे माफ कर दीजिए। गोली मत मारिए। इसीलिए मैं इसके साथ आई हूं।

SP सिटी संजीव वाजेपयी ने बताया कि थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा अभियुक्त शुभम उपरोक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।

अभियुक्त के कब्जे से अभियोग से संबंधित ₹4,000/- बरामद किये गये। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा अभियुक्त शुभम उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। मुश्ताक खान अपहरण मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago