Categories: नहटौर

बिजनौर में नवनिर्मित पुल की दीवारें दरकी, ग्रामीणों में आक्रोश, सिंचाई विभाग पर मानक अनुरूप सामग्री न लगाने का आरोप

बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव टपरौला में गागन नदी पर बनाए गए पुल की दीवार नहर में पानी छोड़ते ही टूट गई। जिससे ग्रामीणों आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर मानक अनुरूप  सामग्री न लगाने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार गांव टपरौला में 20 दिन पूर्व गांगन नदी की सहायक नहर पर सिंचाई विभाग द्वारा पुल बनाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि 4 दिन पूर्व नगर में पानी छोड़ा गया था। पानी छोड़ते ही पुल की दोनों साइडों की दीवार दरक गई। जिससे ग्रामीणों आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों ने पुल में मानक के अनुरूप साम्रगी न लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण केशव कुमार, डॉ अशोक कुमार,राम कुमार,धर्मवीर सिंह,राजवीर सिंह,आशु कुमार,संचित कुमार,कोमल कुमार,संजीव कुमार,सचिन कुमार,अमित कुमार,आलोक कुमार,नवीन कुमार,मोनू सिंह,उदयवीर सिंह,नरेश कुमार,वीरेंद्र सिंह,वरुण कुमार,ऋषभ कुमार आदि ने बताया कि अफजलगढ सिंचाई खण्ड की ओर से उक्त नहर की साफ सफाई व पालट, पुल निर्माण आदि का कार्य कराया जा रहा है।

टपरौला में पुल निर्माण का कार्य 4 दिसंबर को पूर्ण हुआ था। करीब एक सप्ताह पूर्व पुल का डुल्ला (सपोर्ट) हटाकर पुल को चालू कर दिया गया था।जिससे पुल की दोनों साइडों की दीवार दरक गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि निर्माण के समय भी शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जेई नासिर हुसैन ने बताया कि दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। पानी बंद करा दिया गया है। दीवार की मरम्मत कराई जाएगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago