Categories: बिजनौर

बिजनौर में मां ने ही 4 वर्षीय मासूम बेटे की चढ़ा दी बलि गर्दन पर वार कर किया आग के हवाले

Bijnor: कहावत है कि डायन भी 7 घर छोड़कर हमला करती है परंतु हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में डायन बनी एक मां ने अपने ही सगे मासूम बच्चे की बलि चढ़ा दी बलि में भी महिला ने क्रूरता की सभी हदें पार कर मासूम बच्चे की गर्दन को काफी हद तक काटकर बच्चे को आग के हवाले कर दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर हसना में एक डायन बनी मां ने अपने ही लाडले 4 वर्षीय मासूम बेटे हर्ष की गर्दन पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया इसके बाद महिला ने आग जलाकर मासूम बच्चे को आग के हवाले कर दिया जिसमे बच्चा बुरी तरह जल गया।

बताया जाता है कि जब यह घटना कारित की गई तब मृतक मासूम बच्चे के पिता कपिल और उसके ताऊ खेत पर गए हुए थे । जैसे ही वह खेत से लौटे और उन्होंने यह नजारा देखा तो तुरंत बच्चे को आग से उठाकर बिजनौर अस्पताल ले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई।

पीड़ितो ने बताया कि बच्चे को आग से उठाने के दौरान महिला ने फावड़े से उनपर हमला कर बच्चे को छीनने के खूब प्रयास किए हालांकि परिजन किसी तरह मासूम बच्चे को अस्पताल तक ले गए परंतु उसे बचाने में नाकामयाब रहे उधर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जहां पूछताछ में माता द्वारा बलि मांगे जाने का मामला सामने आ रहा है

बिजनौर के चांदपुर से आफताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago