Categories: चांदपुर

बिजनौर में सब्जी की आड़ में 15 लाख का 380 किलो डोडा ले जाते 3 नशीले सौदागर पकड़े गए

जनपद बिजनौर के चांदपुर में चांदपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान 380 किलो डोडा सहित तीन नशीले सौदागरों को गिरफ्तार किया है तीनो तस्कर डोडा नाम का नशीला पदार्थ बिहार से हिमाचल लेकर जा रहे थे

प्राप्त समाचार अनुसार हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी इरफान पुत्र सुलेमान अब्दुल बारी उर्फ रहमान पुत्र लियाकत अली महबूब पुत्र नूर अहमद निवासी थाना न हुआ जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल और 38000 रुपए की नकदी के साथ,19 बोरी प्याज, 13 बोरी बंद गोभी सब्जी और उसकी आड़ में छुपा कर रखें प्लास्टिक के 8 बोरों में 380 किलो डोडा पड़ा।

यह आरोपी बिहार और झारखंड से डोडा लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में बेचने का काम करते थे और अच्छी खासी रकम कमाते थे पकड़े गए डोडी की कीमत लगभग 15 लाख बताई जा रही है पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजने की कवायत में जुट गई और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 21 22 अप्रैल की रात स्वाट सर्विलांस की टीम की सहायता से चाँदपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नशीला पदार्थ डोडा बरामद किया गया है। इसमें तीन अभियुक्त इरफान, महमूद और अब्दुल बारी उर्फ रहमान की गिरफ्तारी की गई है।

यह व्यक्ति बड़ी गाड़ियों में सब्जियां सप्लाई करने की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। इसमें अब्दुल बारी उर्फ रहमान का विस्तृत आपराधिक इतिहास रहा है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफ़ताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago