बिजनौर में नाबालिग दलित लड़की से दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिजनौर के नजीबाबाद थाना में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के वाले आरोपी को थाना नजीबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। अभी तीन दिन पूर्व ही युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने स्थानीय थाने में दी तहरीर में कहा था कि सलीम पुत्र रफीक ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और गलत काम किया। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट जैसी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

इसी क्रम में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नजीबाबाद पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ और गलत काम करने वाले वांछित अभियुक्त सलीम पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला जाब्तागंज थाना नजीबाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई कय्यूम अली, रोहित, सहदेव, रजत आदि शामिल रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago