बिजनौर में ईद मनाने घर आये जवान लड़के की नाले में पड़ी मिली लाश

जनपद बिजनौर के धामपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कल से गायब 21 साल के लड़के की लाश नाले में पड़ी मिली जिसकी खबर से परिवार में कोहराम मच गया लड़का 5 दिन पहले ही ईद मनाने के लिए धामपुर आया था

बताया जा रहा है कि पुराना धामपुर निवासी नईम अहमद का 21 साल का बेटा रजीक गुजरात में रहकर स्टील फर्नीचर का काम करता था जो की 5 दिन पहले ही ईद मनाने के लिए धामपुर आया था और कल दोपहर 12 बजे से लापता था परिजन कल से ही रजीक को इधर-उधर ढूंढने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला

वही रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे पुराना धामपुर में ही स्थित एक नाले में रजीक का शव पड़ा मिला जिसकी खबर से इलाके में सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी

मृतक के चाचा शाहनवाज ने बताया कि मृतक रजीक सलमान पुत्र जमाल के साथ कल गया था और शाम 5:00 बजे एक बार रजीक का फोन लगा था उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया जिसके बाद से उसका फोन नहीं लगा वही आज उसका शव नाले में पड़ा मिला मृतक के चाचा ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर ईद से पहले जवान लड़के की इस तरिके से मौत हो जाने से परिवार वालों के ऊपर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago