Categories: बिजनौर

बिजनौर डीएम व एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण मतदाताओं की सुविधाओ के लिए दिए निर्देश

▪️जनपद बिजनौर डीएम व एसपी ने नहटौर में बने बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जनपद बिजनौर में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत  चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए  जिलाधिकारी बिजनौर व पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने नगर में बने मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और उनके संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शनिवार को जिलाधिकारी बिजनौर अंकित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नहटौर नगर के अंतर्गत श्याम नारायण स्मारक इंटर कॉलेज, एचएमआई इंटर कॉलेज,जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहित नगर क्षेत्र में बने बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान भवन, शौचालय,लाइट,पानी, मतदाता के बूथों पर पहुंचने का मार्ग, खिड़की आदि व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करके उनके व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी बिजनौर अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि जनपद में अति संवेदनशील, संवेदनशील बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।साथ ही  संचालकों को कुछ बूथों पर व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल,उपजिलाधिकारी धामपुर रितु रानी, सीओ धामपुर सर्वम सिंह,कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, कानून गौ खचेडू सिंह,लेखपाल ब्रहम सिंह रवि, वरिष्ट लिपिक विशेष शर्मा सहित आदि नगर पालिक कर्मचारी व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे

बिजनौर एक्स्प्रेस के साथ मौहम्मद फैजान नहटौर

@Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago