Categories: नहटौर

बिजनौर में एक ही गांव के दो घरों में चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी को दिया अंजाम

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव सदरुद्दीन नगर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरात व तांबे पीतल के बर्तन सहित हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली।चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सदरुद्दीन नगर निवासी नौशाद पुत्र अब्दुल रशीद परिवार सहित मुंबई घूमने के लिए अपने लड़के के यहां गया हुआ है।रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर उसमें रखी सेफ अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात व घर में रखे तांबे पीतल के बर्तन सहित 20 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए।

इसके अलावा चोरों ने पास के ही घर नफीस पुत्र अब्दुल वहीद अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल बसेड़ा खुर्द गया था।अज्ञात चोरों ने उसके घर की दीवार से कूदकर घर में प्रवेश कर कमरे का तोड़कर उसमें रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात,कपड़े, बर्तन, 15 हज़ार रूपए की नकदी सहित कीमती सामान चुराकर ले गए।

इसके अलावा गांव के ही अब्दुल हनीफ के घर की दीवार से कूदकर घर में रखी तांबे की हंडिया चोरी कर ले गए।इसके अलावा चोर अमान सिंह के गेट का ताला तोड़ रहे थे।उसी दौरान पड़ोसी की आंख खुलने पर उसने शोर मचा दिया जिसे सुन चोर वहां से भाग गए।

चोरी होने पता सुबह उस समय लगा जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा।चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एक साथ तीन घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।लगभग एक लाख रूपए से अधिक की चोरी होना बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने पुलिस से चोरियों पर अंकुश लगाए जाने की गुहार लगाई

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मौ फैज़ान नहटौर

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago