Categories: बिजनौर

पुलिस ने ही पुलिसकर्मियों के चेहरे से भी उतारा नकाब, कंटेनर चालक को बंधक बना 20 लाख की डिमांड

बिजनौर में दो पुलिसकर्मियों ने वर्दी को दागदार करते हुए अपने दो गुर्गों से मिलकर एक कंटेनर चालक से 20 लाख की डिमांड कर डाली कंटेनर चालक को चारों लोगों ने एक राय होकर कमरे में कैद कर लिया। और 20 लाख की डिमांड करने लगे मामले में कंटेनर मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया जांच के दौरान दो पुलिसकर्मियों के चेहरे से भी नकाब उतरा और पुलिस ने मामले में शामिल दोनों पुलिसकर्मियों उनके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल बिजनौर में तैनात दो पुलिसकर्मी सोनू व लोकेंद्र ने वर्दी को दागदार करते हुए अपने दो गुर्गों से मिलकर लाखों रुपए बैठने का प्लान बनाया। बिजनौर पीआरबी 112 पर तैनात पुलिसकर्मी सोनू व लोकेंद्र ने अपने दो गुर्गों साजिद व गुड्डू से मिलकर एक कंटेनर चालक को पकड़कर एक अंधेरी कोठरी में बंद कर दिया।

साजिद व गुड्डू ने कंटेनर को रोक कर अपने आप को एनसीबी का सरकारी अधिकारी बताया और कंटेनर चालक से 20 लख की डिमांड कर डाली कंटेनर में बीड़ी सिगरेट लदी हुई थी। जिस पर एनसीपी के अधिकारी बंद कर दोनों आरोपियों ने टैक्स चोरी करने का दबाव बनाते हुए उनसे 20 लाख रुपए की डिमांड की मामले से पर्दा तब उठा जब कंटेनर मालिक को शक हुआ तो कंटेनर मालिक ने पुलिस में तहरीर देकर फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

मामले की जांच बिजनौर सीओ अनिल कुमार को सौंपी गई बिजनौर सीओ अनिल कुमार की जांच ने पूरे मामले से पर्दा हटा दिया। बिजनौर सीओ अनिल कुमार की जांच में आया की घटना में 2 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिनका नाम लोकेंद्र व सोनू है। आपको बता दें सोनू बिजनौर पीआरवी 112 पर तैनात हैं। जबकि लोकेंद्र थाना कोतवाली शहर में ही तैनात है बिजनौर एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों सहित चारों को जेल भेजने की बात बयां की है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आक़िफ़ अंसारी बिजनौर

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago