बिजनौर में किसानों की महापंचायत में उत्पीड़न को लेकर प्रशासन पर बरसे नरेश टिकैत

▪️बिजनौर में धारा 144 के बीच किसान महापंचायत हुईं आयोजित

बिजनौर पहुँचे किसान नेता नरेश टिकैत ने किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर किसानों को संबोधित किया। नरेश टिकैत ने बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहा है साथ ही कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाए।

दरअसल 18 जून को शहर क्षेत्र के गांव जीतपुर खरक में बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किया जाने का आरोप लगाया गया था। जिसमे पुलिस ने गिरफ्तारी करते हुए एक किसान को जेल भेज दिया था वंही आज किसान की गिरफ्तारी के विरोध में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बिजनौर पुलिस प्रशासन के विरोध में एक दिवसीय किसान महा पंचायत की।

नरेश टिकैत ने बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों का उत्पीड़न करने और किसान की गिरफ्तारी करने के विरोध में यह महापंचायत हो रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार हुए किसानों को यदि छोड़ा नही गया तो एक बहुत बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बिजली विभाग जो किसानों पर तानाशाही दिखा रहा है उसकी तानाशाही नहीं चलेगी

दरअसल पिछले दिनों बिजली अफसर की पिटाई के मामले में किसान की हुई गिरफ्तारी के विरोध और किसानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर किसानों की महापंचायत हुईं हैं किसानों की महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत संबोधित किया। वही किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन से बिना अनुमति लिए महापंचायत की तैयारी जोरों पर चल रही थी

बिजनौर के जीतपुर खरक में किसानों की महापंचायत कल आयोजित की गई जिसको लेकर भारी तादाद में पुलिस और पीएसी बल भी तैनात किया था

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago