Categories: नूरपुर

दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला, थाने के चक्कर काटने के बाद पीड़िता ने एसपी से लगाई मदद की गुहार

Bijnor: थाना नूरपुर के ग्राम उमरी खदाना में महिलाओ को अकेला देख, पड़ोसियों ने मारपीट की पति की गैरमौजूदगी में दबंगों ने पत्नी पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। सुनवाई नहीं होने परिजन पीड़ित महिला को घायल अवस्था में एसपी कार्यालय लेकर पहुंचे।

जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव ऊमरी खदाना निवासी तरन्नुम पुत्र शरीफ अहमद का आरोप है कि बच्चो में हुई लड़ाई के कारण गांव के ही पड़ोसियों ने उनके परिवार की महिलाओ को घर पर अकेला देख 24 जून की सुबह लाठी डंडों से महिलाओ को बुरी तरह पीटा गया और जब कही सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरी में एसपी ऑफिस आना पड़ा,

आरोप यह भी है कि सरवरी की दोनो टांगे पकड़कर गुप्तांगों पर भी कई बार वार किया गया है पीड़ित परिवार महिला को लेकर नूरपुर थाने पहुंचा लेकिन 24 जून से कोई सुनवाई नही हुई, मजबूरन परिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी आप बीती सुनानी पड़ी, जिसके बाद एस पी कार्यालय पर पुलिस अधिकारी द्वारा थाना नूरपुर को महिला की सुनवाई करने के लिए आदेशित किया गया।

बिजनौर में दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला किया। थाने के चक्कर काटने के बाद लगाई एसपी से गुहार।

बिजनौर से हमारे संवाददाता आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago