बिजनौर में ब्रेक फेल ट्रक ने मारी कार को टक्कर ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से बची परिवार की जान

बिजनौर में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। जहां कार में सवार एक परिवार नांगल जाट से हरिद्वार के लिए जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और उसने जाम में खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी

टक्कर लगने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही कि कार में सवार पूरा परिवार बच गया। किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कोतवाली शहर के मंडावर बाईपास पर जाम लगने के दौरान सड़क पर खड़ी कार में पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। वही ट्रक चालक द्वारा बमुश्किल ट्रक को सड़क किनारे उतारा गया फिलहाल इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है

ब्रेक फेल ट्रक ने मारी कार को टक्कर ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से बची परिवार की जान।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago