लगातार पड़ रही भीषण गर्मी का असर सड़कों पर देखने को मिल रहा है। जहां राहगीर सड़कों पर चिलचिलाती धूप में छाया और ठंडक के आसरे ढूंढते हैं तो वही उनको राहत पहुंचाने के लिए बिजनौर यातायात उपनिरीक्षक बलराम सिंह द्वारा अपने यातायात पुलिसकर्मियों के साथ शहर के जजी चौराहे पर छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया गया।
यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए छबील की हर और प्रशंसा की जा रही है। एक तरफ जहां यातायात पुलिसकर्मी शहर के चौराहों पर भरी धूप में खड़े होकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रहते हैं वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिसकर्मी राहगीरों को इस भरी गर्मी में शरबत पिलाकर उनको राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
भरी गर्मी में जिस तरह यातायात पुलिस व आम लोग छबील लगाकर शरबत पिला रहे हैं तो वही समाज सेवा का दम भरने वाले एनजीओ को भरी गर्मी में बाहर निकल कर आना चाहिए और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए छबील लगाकर उन्हें शरबत पिलाने का काम किया जाना चाहिए
बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।
© Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…