बिजनौर AIMIM पार्टी में लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी, महिलाओं के आने से मज़बूती मिलेंगी’ अब्दुल सलाम

▪️मैं ओवैसी साहब से बहुत प्रभावित हूँ- तरन्नुम नाज़

▪️यूपी में जंगलराज कायम:- हकीम अब्दुस सलाम

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य हकीम अब्दुल सलाम खान के जनसंपर्क कार्यालय पर तरन्नुम नाज ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,हकीम अब्दुस सलाम खान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई

तरन्नुम नाज ने अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी मां बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं है
मां बहनों के साथ आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं,हाथरस जैसी घटनाएं देश को शर्मसार कर रही है
भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल हो रही है,रोज़गार खत्म हो गए,हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है,गुंडा गर्दी खुले आम चल रही है

तरन्नुम नाज़ ने कहा कि मैं ओवैसी साहब की पार्टी का प्रचार प्रसार पूरी ईमानदारी के साथ करूंगी,और ओवैसी साहब का मिशन घर-घर जाकर पहुँचाऊंगी,

हाथरस में हुई दलित महिला के साथ दरिंदगी पर बोलते हुए अब्दुल सलाम ने कहा कि देश की बेटी मनीषा के साथ हाथरस में दरिंदगी का खेल खेला गया बुरी तरह बलात्कार करके मौत के घाट उतार दिया गया खौफनाक और दरिंदगी का खेल देश की बेटियों के साथ खेला जा रहा है आए दिन देश के अंदर बलात्कार के केस दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं,

बीजेपी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था नारा देने वाले अब कहां गए? देश की बेटियां सुरक्षित नहीं है देश के अंदर जंगलराज कायम है,

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य हकीम अब्दुल सलाम ने राष्ट्रपति से मांग की है कि बलात्कार के ऊपर कठोर से कठोर कानून बनाकर मनीषा के साथ दरिंदगी का खेल खेलने वालों को फांसी की सजा दी जाए और बलात्कार करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago