संभल में हुई घटना के बाद बिजनौर में भी अलर्ट छतों की ड्रोन से निगरानी संदिग्धों पर रखी जा रही है नजर, चौराहों पर पुलिस बल तैनात

संभल में हुई हिंसा के बाद अब बिजनौर जिले का पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस अफसर हर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। संवेदनशील और मिक्स आबादी वाले इलाकों में पुलिस की गश्त की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस अब संदिग्धों पर नजर रख रही है और आबादी क्षेत्र की छतों पर निगरानी के लिए ड्रोन से भी निगरानी कर रही है।

दरअसल रविवार को संभल जिले में मस्जिद के सर्वे के दौरान अचानक बवाल हो गया। बवाल होने के बाद यूपी में अलर्ट घोषित कर दिया गया। बिजनौर में भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। एक तरफ जहां पुलिस के अफसर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं तो वहीं पुलिस आसामाजिक तत्वों पर भी निगाह रखे हुए है।

इसके साथ ही बिजनौर शहर के कई चौराहों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं मंगलवार को बिजनौर शहर कोतवाल उदय प्रताप पुलिस टीम के साथ शहरी क्षेत्र में पहुंचे और आबादी क्षेत्र में मकानों की छतों की निगरानी के लिए शहर भर में ड्रोन उड़ाकर मकानों की छत की गहनता से निगरानी कराई।

एसपी अभिषेक  ने बताया शहर व गांव के क्षेत्र में सभी को आज निर्देशित किया गया था कि जो भी ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र है उसमें कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से फुट पेट्रोलिंग की जाएगी और ड्रोन से मॉनीटरिंग होगी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी बिजनौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago