बिजनौर के नायब तहसीलदार ने किया UPPCS में यूपी टॉप बनेंगे डिप्टी कलेक्टर

बिजनौर में तैनात नायब तहसीलदार सिद्धार्थ गुप्ता ने यूपीपीसीएस परीक्षा में पुरे उत्तर प्रदेश में टॉप किया है आपको बता दे सहारनपुर के देवबंद का निवासी किराना व्यापारी राजेश गुप्ता के होनहार बेटे सिद्धार्थ गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस परीक्षा में यूपी टॉप किया है,

सिद्धार्थ वर्तमान में बिजनौर में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है और लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दे रहे हैं। लेकिन उन्हें जुनून था एसडीएम बनने का। इसलिए उन्होंने तैनाती के दौरान कड़ी मेहनत की और मन में पिता के सपने को पूरा करने का जज्बा था सिद्धार्थ गुप्ता की इस उपलब्धि ने न केवल देवबंद का बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है,इससे परविार में खुशी की लहर है

मंगलवार को यूपीपीएससी के घोषित रिजल्ट में देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता टॉपर बने है। सिद्धार्थ किराना एसोसिएशन देवबंद के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के इकलौते बेटे है। मंगलवार को जैसे ही यूपीपीएससी की सूची में सिद्धार्थ गुप्ता का नाम पहले नंबर पर आया तो परिवार समेत पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

हालांकि आज सिद्धार्थ घर पर ही रहकर रिजल्ट की तैयारी कर रहे थे। उनके साथ उनके दोस्त और नायब तहसीलदार पद पर तैनात मुकुल सागर सहित अन्य दोस्त घर पर ही थे। परिणाम की सूचना मिलते ही रेलवे रोड के अग्रसैन विहार स्थित उनके आवास पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल, युवा विंग के अध्यक्ष वरुण कुमार, अजय गुप्ता सभासद विपिन त्यागी, गौरव सेठ, अभिषेक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई देने पहुंचे।

सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि तीन प्रयास के बाद पहले साक्षात्कार में ही उन्हें सफलता मिल गई। बताया कि वर्ष 2023 में वह नायब तहसीलदार बने और अब उनकी तैनाती जनपद बिजनौर के लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर में है। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई उन्होंने देवबंद के दून वैली स्कूल में की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी संबद्ध हंसराज कॉलेज से बीएससी ऑनर किया।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है। अपनी बेटे की उपलब्धि से गदगद पिता राजेश गुप्ता और माता अंजना गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में होनहार था। सिद्धार्थ ने अपने माता पिता का सपना पूरा किया है। सिद्धार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व परिवार के लोगों को दिया है।

किराना व्यापारी राजेश गुप्ता की तीन संतानों में सिद्धार्थ सबसे छोटे हैं। उनकी एक बहन डा. नेहा दिल्ली में कार्डियों चिकित्सक हैं वहीं दूसरी बहन हाउस वाइफ हैं। सिद्धार्थ ने हिंदुस्तान समाचार पत्र प्रतिनिधि से वार्ता करते हुए बताया देश सेवा ही उनका उद्देश्य है। बताया कि उनके गुरुजनों और माता पिता के आशीर्वाद से ही वह इस मकाम पर पहुंचे हैं।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago