बिजनौर में 10 करोड़ की लागत से होंगे विद्युत आपूर्ति सुधार के कार्य

Reported by: आसिफ रईस | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

▪️नजीबाबाद धामपुर और नगीना खंडों में होगा सुधार

बिजनौर विद्युत निगम की ओर से अधीक्षण अभियंता सर्किल की चारों डिविजनों में 10 करोड़ की लागत से विद्युत आपूर्ति सुधार के कार्य होंगे निगम के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। मार्च के अंत तक विद्युत आपूर्ति सुधार कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाना है।

अधीक्षण अभियंता एनके प्रसाद ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से धामपुर प्रथम, धामपुर द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद के खंडों में 10 करोड़ की लागत से विद्युत आपूर्ति सुधार हेतु कार्य होंगे। सरकार की ओर से स्वीकृति के बाद धन का आवंटन हो गया है।

इन सभी चारों डिविजनों में करीब 300 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, 70 से अधिक बिजली के नए ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था होगी। 40 किलोमीटर लंबी जर्जर बिजली की लाइन के तारों को बदलवाया जाएगा।

बताया गया कि विद्युत आपूर्ति सुधार के लिए जनपद बिजनौर के दोनों सर्किलों धामपुर और बिजनौर के लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से बिजली सुधार कार्य होंगे।

इनमें से 10 करोड़ रुपये की लागत से बिजनौर और 10 करोड़ की लागत से अधीक्षण अभियंता धामपुर सर्किल में विद्युत सुधार हेतु बिजली के कार्य होने हैं

आप को बता दे कि समय से कार्य पूरे होने से गर्मियों में नहीं होगी दिक्कत विद्युत आपूर्ति सुधार के कार्य समय से पूर्ण हो जाने के बाद गर्मी के मौसम में बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी। निर्विवाद तरीके से विद्युत आपूर्ति होगी और बिजली के तार, ट्रांसफार्मर आदि नहीं टूटेंगे

बिजनौर एक्सप्रेस की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बिजनौर में 35 साल की लड़कीं से शादी करने वाले 80 साल के बुजुर्ग की हुई मौत

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आसिफ रईस

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago