हल्दौर क्षेत्र के ग्राम पैजनिया स्थित भारत गैस एजेंसी पर प्रति सिलेंडर 2 से 4 किलो तक कम देने का आरोप

बिजनौर में हल्दौर थाना थाना क्षेत्र के ग्राम पैजनिया स्थिति शरदेन्दु भारत गैस ग्रामीण वितरण केन्द्र पर आये दिन सिलेंडरों में 2 से 4 किलो तक गैस कम होने की शिकायत आती रहती है

कल (बुद्धवार को) भी उपभोक्ता सिलेंडर लेकर जब घर पहुंचे तो उन्होनें शक होने पर सिलेंडरों को तोला तोलने पर मालूम हुआ कि किसी सिंलेडर में 2 किलो तो किसी सिलेंडर में 3 किलो गैस कम थी

उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत एजेंसी पहुंच कर वितरक से की तो पहले वितरक ने यह कहते हुए अपने आपको बचाने की कोशिश की हम क्या करें सिलेंडर में गैस ऊपर से ही कम आ रही है

परन्तु जब उपभोक्ताओं ने उसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वॉयरल करने की बात कही तो वितरक उपभोक्ताओं पर भड़क गया तथा उसने दबंगई दिखाते हुए ये कहते हुए एजेंसी से बाहर निकाल दिया कि हाँ मैने गैस कम दी है और आगे भी कम दूंगा बनाओ वीडियो और जो तुमसे मेरा हो सके वो कर लो उपभोक्ताओं में इस घटना से गहरा रोष व्याप्त है

हल्दौर से नौरोज़ हैदर की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago