Bijnor: खाने में जहरीला पदार्थ देने से नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान की हुई मौत

बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम हकूमतपुर केशो उर्फ गांवड़ी निवासी नव निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान शिक्षा देवी पत्नी रूप राम सिंह गांव में ही एक शादी समारोह में खाना खाने गई थी

परिजनों का आरोप है कि वही पर उसको खाने में कोई जहरीला पदार्थ दिया गया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई महिला ग्राम प्रधान की हालत बिगड़ने पर नजीबाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर गंभीर हालात को देखते हुए बिजनौर के लिए रेफर किया गया

लेकिन बिजनौर भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ इसके बाद मेरठ के लिए रेफर किया गया मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही महिला ग्राम प्रधान शिक्षा देवी ने दम तोड़ दिया उनकी मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है

परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है मंडावली थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है कि अभी तक उनके पास लिखित तहरीर नहीं आई है पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,

मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago