किसान नेता राकेश टिकैत की पत्नी सुनीता टिकैत भी किसान आंदोलन को सफल बनाने में लंबी लड़ाई कि तैयारी मे है

Bijnor: हमारे यहाँ एक कहावत हैं कि हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है किसान आंदोलन में सुनिता टिकैत जी ने भी साबित करके दिखाया कि उनकी शक्ति क्या है बीते तीन महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसानो ने धरना दे रखा है इस दौरान आदरणीय सुनीता टिकैत जी न केवल घर को संभाल रही हैं बल्कि राकेश टिकैत साहब की ताकत भी बनी हुई हैं

आंदोलन की अगुवाई कर रहे राकेश टिकैत की पत्नी सुनीता टिकैत जी खुद आंदोलन में शामिल होकर महिला किसानों की अगुवाई भी कर रही हैं 52 वर्षीय सुनीता टिकैत जी का कहना है कि ‘हर आंदोलन में मैं और मेरा पूरा परिवार टिकैत साहब के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है।

सप्ताह भर में एक बार उनसे फोन पर बात हो जाती है। वह भी एक या दो मिनट बस। पहले ठंड और अब बढ़ती गर्मी को देखते हुए उनके स्वास्थ्य की चिंता लगातार बनी रहती है कुछ दिनों पहले जब फोन पर बात हुई तो टिकैत साहब का गला खराब था तो उन्हें घर से मुलेठी और गर्म पानी की बोतल आंदोलन स्थल पर भेजने को कहा था जो हमने किसान भाइयों के साथ भिजवा दी है

आदरणीय सूनीता टिकैत जी का किसानो को संदेश है की हम गिरफ्तारी मुकदमो और जेल में जाने से हम लोग नहीं डरते यह तो हमारा चोला है आज राकेश जी करीब 32 बार धरने आंदोलन के चलते जेल जा चुके हैं।

वहीं राकेश टिकैत की पुत्र वधु भी सास के साथ मैदान में उतर गयीं हैं, सास-बहू की जोड़ी आने वाले दिनों में आंदोलन को क्या रूप देतीं है आने वाले दिनों में पता चलेगा,

वहीं बिजनौर जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह किसान महा आंदोलन के योद्धाओं के धैर्य संघर्ष और मेहनत की एक नई शुरूआत है किसान एकता और किसानो की जीत का एक नया इतिहास लिखा जायेगा संघर्ष की हमेशा जीत होती है इसलिए किसान जीतेगा और अपना हक लेकर रहेगा,

Report by tayyab Ali

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago