चार सौ मीटर जिला स्तरीय दौड़ में अजीम ने मारी बाजी, पहला स्थान प्राप्त किया

Bijnor: मंडावली में राजपुर नवादा क्लब की ओर से जिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। चार सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अट्ठारह खिलाड़यों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहले स्थान पर अजीम निवासी मीरमपुर बेगा रहे

बुघवार को मंडावली में राजपुर नवादा में जाहर दीवान मंदिर पर राजपुर नवादा क्लब की ओर से जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमेटी सदस्य सचिन पाल, फुरकान, विकास त्यागी, अभिषेक भारती, गौरव, सुमित, सूर्यांश उपाध्याय ने दौड़ का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाना है।

दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ एसआई के पी सिंह व चौधरी ईशम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दौड़ प्रतियोगिता में कोतवाली, नगीना, बांकपुर, बिजनौर, किरतपुर, धामपुर, नजीबाबाद व मंडावली क्षेत्र के खिलाड़यों ने प्रतिभाग किया

पहली दौड़ चार सौ मीटर की हुई जिसमें 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अजीम निवासी मीरमपुर बेगा प्रथम, मुकुल निवासी सैफाबाद द्वितीय, गौरव निवासी ओरंगपुर भिक्खु तृतीय, रीपुल निवासी कुम्हेड़ा चतुर्थ व आशु निवासी ओरंगपुर भिक्खु पांचवे स्थान पर रहे।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago