एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन ने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतू मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन ।

बिजनौर क्षेत्र के नजीबाबाद तहसील में क्षेत्रीय समाज सेवी संस्था एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन ने नजीब दरबार रेस्टोरेंट के सहयोग से महिलाओं को सशक्त करने हेतू महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

एंटी करप्शन ब्यूरो वेलफेयर फाउंडेशन के फाउंडर व नेशनल चेयरमैन इंजी० विकास कुमार आर्य ने बताया कि आज देश में महिलाओं की स्थिति दयनीय है हालांकि उनके उत्थान के लिए शासन व प्रशासन द्वारा काफी योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन वह अभी भी जमीनी स्तर पर पूरी तरह से उतर नहीं पा रहे हैं इसलिए संस्था आने वाले समय में जमीनी स्तर पर जाकर गांव शहरों में महिलाओं के और जागरूक करते हुए उनको उनके अधिकारों से जागरूक करवाएगी।

महिला मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार राधेश्याम शर्मा व भाजपा क्षेत्रीय मंत्री एडवोकेट हरजिंदर कौर दोनों ने एक मत होकर शासन व प्रशासन द्वारा महिलाओं को सशक्त करने हेतू चलायी जा रही योजनाओं से अवगत कराया वहीं

कार्यक्रम का संचालन करते हुए रंजना सैनी ने बताया कि राजनीति में विराज महिलाओं की भागीदारी 10% से भी कम है ऐसे में महिलाओं को राजनीति में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्तोष बाला आर्य ने की व उन्होंने बताया कि बेटी और बेटा दोनों एक समान है जो अधिकार या जो सुविधाएं बेटों को मुहैया करायी जाती है वहीं सुविधाएं माता पिता को अपनी बेटियों को भी उपलब्ध कराने चाहिए तभी महिला सशक्तिकरण संभव हो पाएगा।

कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि निनम शर्मा, मौहम्मद आतिफ, सतबीर व निशीथ एरेन ने भी महिलाओं के अधिकारों को अवगत कराते हुए उनको स्वावलंबी बनने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में इंजी०आसिम सरदार, इमरान शेख़, निनम शर्मा, निशी कुमारी , बुशरा, मुगीसा, ज़ैनब, सविता, निशि, कमलेश प्रजापति, जेपी सिंह, सत्यम, महफूज, नदीम, प्रभात,वाजिद आदि मौजूद रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे संवाद-दाता अल्ताफ़ रज़ा की रिपोर्ट।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago