नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम रायपुर खास में ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान पर लगा रिश्वत मांगने का आरोप

▪️विडियो व आडियो हुआ वायरल 20 हजार रुपये न देने पर पात्रता की सूची से नाम हटाने का आरोप,

▪️ग्राम प्रधान व पंचायत ने कहा कि लाभ लेने के लिए झोपड़ी डाल रखीं हैं,

Bijnor: नजीबाबाद क्षेत्र के नांगल सोती में प्रधानमंत्री आवास योजना में सुविधा शुल्क नहीं देने पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव द्वारा नाम काटने का आडियो वायरल हो रहा हैं,

जिसमें एक व्यक्ति ने 20 हजार रुपये न देने पर पात्रता की सूची से नाम हटाने का आरोप लगाया है वहीं ग्राम प्रधान वह ग्राम पंचायत सचिव ने आरोपों का खंडन करते हुए भ्रमक आरोप लगाने की बात कही है,

ग्राम रायपुर खास निवासी मजदूर विकास कुमार का एक विडियो व आडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहा हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना में दो वर्ष पूर्व उसका नाम पात्रता में रखा गया था ग्राम प्रधान चतर सिंह और ग्राम पंचायत सचिव नीरज शर्मा ने उनसे आवास बनाने के लिए 20 हजार रुपये मांगे, सुविधा शुल्क नहीं देने पर उसका नाम आवास पात्रता सूची से बहार कर दिया!

उधर ग्राम पंचायत सचिव नीरज शर्मा और ग्राम प्रधान चतर सिंह का कहना है कि विकास का अपना पक्का मकान हैं, उसने प्रधानमंत्री आवास योजना का गलत तरीके से लाभ लेने के लिए घर के बाहर झोपड़ी डालीं हुई है, अपात्रता की श्रेणी में आने के बाद उसका नाम जांच के उपरांत काटा गया हैं,

पंचायत सचिव ने वायरल आडियो व विडियो पर कहा कि आडियो काफ़ी पूराना है और आवास योजना में नाम नहीं होने की वजह से विकास ने बौखलाकर आडियो और एक विडियो को वायरल किया है,

प्रधानमंत्री आवास योजना में सुविधा शुल्क नहीं देने पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों पर यह आरोपों का पहला मामला नहीं है जनपद में पहलें भी इस तरह के कई आरोप लग चुकें है,

Report by bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago