अखिलेश ने काफ़िला रुकवा कर जाना दुर्घटना में घायल व्यक्ति का हाल

Uttar Pradesh: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली से लखनऊ आए, अपने लखनऊ आवास लौट रहे थे, तभी अर्जुनगंज के समीप घंटी माता मंदिर के पास एक सरकारी गाड़ी ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी बाइक सवार पलटी खा कर सड़क पे ही गिर पड़ा, ये देखते ही सामने गुजर रही अपनी फ्लीट रुकवा के अखिलेश यादव ने उस युवक के पास जा पहुंचे ! उसको अपने हाथों से उठाया पूछा चोट तो नहीं लगी ?

अचानक जब उसकी नज़र अखिलेश यादव पर पड़ी तो वह चौंक गया और पास की पुलिया पे जा बैठा और जब गौर से अखिलेश को देखा तो उसकी बाल सुलभ मुस्कान देखने लायक थी तब तक यूपी 100 आ गई ,अखिलेश यादव हंसते हुए बोले देखो हमारी यूपी 100 मदद के लिए आ गई है । बाइक सवार की मदद की, और बोले कि इस सड़क को 6 लेन बनाने का रास्ता हमने अपने कार्यकाल में रक्षा मंत्रालय से बात करके साफ कर दिया था

एसपी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इस घटना को ट्विटर पर डाला, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह घटना सुर्खियां बटोरने लगी. 

अखिलेश यादव ने यूपी 100 के मौके पे पहुंचे पुलिसकर्मीयों से कहा अबकी जब सपा की सरकार आएगी तो हम और अधिक आधुनिक उपकरणों से लैस यूपी 100 की गाड़ियां और बाइक आप लोगों को देंगे पहले भी अखिलेश यादव इस तरह से सड़क दुर्घटना में घायल लोगो की मदद कर चुके है

बिजनौर की खास रिपोर्ट

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago