Categories: अफजलगढ़

अफजलगढ़ कोतवाली परिसर में शांति समिति की हुई बैठक सौहार्द के साथ त्योहार को मनाने की अपील की

जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ में  एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर ईद उल फितर के त्योहार को लेकर कोतवाली प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सभी साथ मिलकर त्यौहारो को‌ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और भाईचारे की मिसाल दे।

सोमवार को कोतवाली प्रांगण में थानाध्यक्ष सुमित राठी के नेतृत्व में ईद उल फितर के पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में सीओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने नगर और क्षेत्र के लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार को मनाने के साथ साथ सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन नियमों का भी ख्याल रखने की अपील की।

इसके अलावा ईदगाह में सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ ईद उल फितर का त्योहार मनाने को कहा। इस दौरान थानाध्यक्ष सुमित राठी ने सभी लोगों से ईद उल फितर का त्योहार आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट करने से बचे।

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। शांति समिति के सभी सदस्य सक्रिय रहें। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। सभी लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक व ईदगाह कमेटी के सदर शेख सुलेमान ने सभी हिन्दू भाइयों को ईद उल फितर की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि ईद उल फितर का त्योहार बहुत ही प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र में एक दूसरे का त्योहार मिलजुलकर हमेशा मनाया जाता है। और गंगा जमुना की तहजीब कायम है। और हमेशा कायम रहेगी।

उन्होंने कहा कि ईद उल फितर की मुबारकबाद की फ्लैक्सी अगर किसी को लगानी है। तो ईदगाह गेट के बाहर अपनी फ्लैक्सी लगा सकते है। उन्होंने सीओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार चतुर्वेदी व थानाध्यक्ष सुमित राठी को हर समय पुलिस प्रशासन का सहयोग करना का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर नायाब तहसीलदार कपिल आजाद,पूर्व  चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी,मुफ्ती सईदुर्रहमान,एसएसआई श्रीपाल सिंह,कस्बा इंचार्ज प्रवीण कुमार,मौलाना मुख्तार अहमद,सभासद डॉ शाहिद हुसैन,प्रधान कैलाशचंद्र चौधरी,प्रधान पति मानियावला तसव्वुर कुरैशी,प्रधान अनिल त्यागी, प्रधान पति वकील अहमद,प्रधान पति रईस एडवोकेट,मौलाना नईम अहमद, प्रधान पति जिकरीवाला वहीदुर्रहमान अंसारी, जिकरीवाला जामा मस्जिद इमाम रियाजुल हक़, इकबाल सलमानी,प्रधान पति गितेन्द्र चौधरी,प्रधान विपिन कुमार, समाजसेवी कासिफ अंसारी,शेख अब्दुल्ला,अफजाल असलूब अंसारी,समाजसेवी नदीम हानी,समाजसेवी शेख रिहान, पंकज चौधरी तथा रोबिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शुऐब कुरैशी अफजलगढ़

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago