Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में फिर से हथियारबंद बदमाशों ने की लाखों की लूट 2 घरों में परिवारों को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र बीती रात फिर से लूट की घटनाओं से थर्रा उठा इस क्षेत्र में बदमाशों का लगातार आतंक जारी है देर रात फिर बदमाशों ने अफ़ज़लगढ़ के मानियावाली मनोहर वाली गावँ में दो घरों को निशाना बनाते हुए हथियारों के बल पर लाखों रुपए की डकैती की घटना को अंजाम दिया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है खबर मिलने तक आला अफसरों की टीम मौके पर मौजूद थी

आप को बता दे कि बुधवार की रात गांव मानियावाला में पहली वारदात के बाद शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने गांव मनोहरवाली और हरपुर में दो और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। मनोहरवाली में अनीस अहमद के घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाया और बेटे को गोली मारने की धमकी दी।

बदमाशों ने अनीस के साथ मारपीट की और उनके हाथ बांधकर बेटी से चाबी छीन ली। घर से 10 हजार रुपए नकद, लगभग 4 तोला सोना और आधा किलो चांदी लूट ले गए इसी रात हरपुर गांव में आकाश के परिवार के साथ भी ऐसी ही घटना हुई, जहां बदमाशों ने तमंचे और चाकू के बल पर लूटपाट की।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य कमरों में सो रहे थे। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण राम अर्ज और सीओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तीन दिन पहले मीट व्यापारी के यहां चार हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को आतंकित कर चार लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था

लगातार हुई लूट की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंम मचा हुआ है 2 दिन पहले लापरवाही बरतने पर अफजलगढ़ एसओ को एसपी ने लाइन हाजिर किया था अफजलगढ़ थाना का अध्यक्ष सुमित राठी को बनाया था

अफजलगढ़ थाना अध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और विशेष टीमों का गठन कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शोएब कुरैशी अफजलगढ़

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago