Categories: नूरपुर

नूरपुर क्षेत्र के फतेहाबाद पंचायत भवन में खड़ी अर्टिगा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 से 20 लाख का नुकसान

बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के फतेहाबाद पंचायत भवन में भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया इस अग्निकांड में पंचायत भवन में खड़ी दो कारें और एक बाइक जलकर खाक हो गईं, साथ ही सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गए

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 4 बजे पंचायत भवन में खड़ी अर्टिगा कार में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली, जो देखते ही देखते भयंकर आग में बदल गई। अर्टिगा के पास खड़ी ऑल्टो कार और एक बाइक भी आग की लपटों में आ गईं

ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी।फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लगभग 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है ताकि शॉर्ट सर्किट के कारणों का पता लगाया जा सके और ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नूरपुर से गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago