Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में फिर दिखाई दिया टाईगर लोगों में दिखा दहशत का माहौल

Bijnor: पिछले कई दिनो से आबादी के नजदीक बाघ की गतिविधि बढ़ने से किसान व ग्रामीण भयभीत हैं। लोगों ने वन विभाग से बाघ को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ने की मांग की हैं। अमानगढ़ रेंज के प्रवेश द्वार संख्या तीन के सीमावर्ती क्षेत्र लालपुरी, अलीगंज, मकौनिया, रायपुरी मकौनिया मार्ग पर बाघ का मूवमेंट बढ़ने से क्षेत्रवासी वन्यजीवों से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। दिन ढलते ही रायुरी मकौनिया मार्ग पर बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा हैं। ग्रामीण पूरन सिंह, हरवंश सिंह, गंगा सिंह, शमशाद अहमद, ताज मौहम्मद आदि का कहना हैं।

रायपुरी मकौनिया मार्ग से किसान, ग्रामीण व स्कूली बच्चे वहाँ से गुजरते हैं। बाघ के देखे जाने लोगों में दहशत का माहौल हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई हैं। रेंजर कृष्ण कुमार मिश्रा का कहना हैं बाघ प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गयी हैं।

साथ ही बाघ की मानिटरिंग के लिये कैमरा ट्रैप्स लगाये जायेगें। रेंजर कृष्ण कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों को सूर्यास्त के बाद बाघ प्रभावित क्षेत्र में न जाने की सलाह देतें हुए घरों के आस पास पर्याप्त रोशनी की रखने की बात कहते हुए पालतू मवेशियों को बंद बाड़े मे रखने की सलाह दी हैं

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता मौ शुऐब अफजलगढ़

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago