Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में पशुओं का चारा लेने गया युवक, अफजलगढ़ की पीली नदी मे गड़ा मिला

बिजनौर के अफजलगढ़ में पशुओं का चारा लेने गये एक युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों की तलाश करने पर युवक का शव नदी में गड़ा मिला मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र के गाँव खैराबाद निवासी दिग्विजय सैनी उर्फ़ नन्हे (27वर्ष) पुत्र रामप्रसाद सैनी बुधवार की दोपहर पशुओं के लिये चारा लाने की बात कहकर घर से निकला था।

देर शाम तक दिग्विजय के घर ने लौटने पर उसकी पत्नी गुड़िया देवी ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश की लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण कोई सफलता नही मिली। गुरूवार की तड़के ग्रामीणों के साथ गुड़िया ने फिर तलाश शुरू की।

इसी दौरान मृतक के घर के पीछे कुछ दूरी पर स्थित पीली डैम बैराज की नहर मे गुड़िया की नजर किसी संदिग्ध चीज पर पड़ी। ग्रामीणों के देखने पर वहाँ लापता दिग्विजय सैनी का शव पीली नदी की नहर मे गड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके कान के पास एक गहरा घाव, शरीर पर चोट के निशान व नाक से रक्तस्राव हो रहा था।

दिग्विजय सैनी की मौत से घर में कोहराम मच गया। आर्थिक रूप से कमजोर मृतक दिग्विजय अपने पीछे दो मासूम बच्चों सहित परिवार को बिलखता छोड़ गया। उधर थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह ने बताया इस संबंध में कोई तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी

बिजनौर में पशुओं का चारा लेने गया लापता युवक पीली नदी मे गड़ा मिला।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago