सांसद गिरीशचंद्र के धामपुर में नजर आने के बाद, नगीना लोकसभा के लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर ली चुटकियां

🔹कोरोना महामारी में अपने क्षेत्र के लोगों को छोड़ रखा है रामभरोसे,

बिजनौर के नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचन्द्र ने कल धामपुर में रयान फाउंडेशन द्वारा खोले गये अस्थाई कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी प्राप्त की

इस मौके पर सांसद गिरीशचंद ने अपनी सांसद निधि से 10 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोरोना संक्रमण के चलते अपने क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दिये हैं

साथ ही अपनी तनख्वाह में से भी वह इस बीमारी से निपटने के लिए दे रहे हैं। यहां के बाद वह नगीना सीएचसी का निरीक्षण करेगें।‌ उन्होंने रयान फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे अस्थाई कोविड अस्पताल को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है

इस मौके पर रयान फाउंडेशन के कमाल अहमद, नाजिम अहमद, भूपेन्द्र शर्मा सोनू, बसपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सागर, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे,

वहीं नगीना लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने अपने सांसद के धामपुर नजर आने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट पर जमकर चुटकियां ली, बता दें कि अपने लोकसभा क्षेत्र से सांसद गिरीश चन्द्र लापता हैं,

नगीना लोकसभा सांसद के धामपुर में नजर आने के लोगों ने जमकर चुटिया ली.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की ये खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago