बिजनौर में नहीं रुक रहा हैं रफ्तार का कहर बाइक सवार की मौत

बिजनौर के धामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर बाइक सवार युवक को कार ने मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

आप को बता दें की बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र के गांव सरकथल सानी निवासी पीयूष चौहान बाइक पर सवार होकर पैट्रोल पंप से तेल लेने गया था।

वापिस लौटते समय तीव्र गति कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक पीयूष चौहान सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया,

घायल युवक को स्थानीय पुलिस द्वारा इलाज के लिए लेकर सीएचसी धामपुर पहुंची,जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया
थाना प्रभारी धामपुर ने बताया कि थाना धामपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक बाइक सवार युवक पीयूष चौहान को कार ने टक्कर मार दी है

जिसको इलाज के लिए पुलिस द्वारा सीएचसी धामपुर में ले जाया गया था जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया है शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज गया है और कार चालक और कार को कब्जे में ले लिया गया है और विधि कार्रवाई कराई जा रही है

बिजनौर में नहीं रुक रहा हैं रफ्तार का कहर बाइक सवार की मौत.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago