Categories: नहटौर

बिजनौर में तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, कलियर जा रहे चार जायरीनों की दर्दनाक मौत

▪️बरेली से उत्तराखंड के रुड़की में स्थित कलियर शरीफ दरगाह पर जा रहे थें जायरीन

बिजनौर में देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक तालाब में जा गिरी। तलाब में गिरने से कार में सवार चार लोगों की तो मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करके गाड़ी को तालाब से बाहर निकाला है।

सभी मृतकों के शव पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस बिजनौर भेज दिया है। साथ ही इस हादसे की सूचना पुलिस में मृतक के घर वालों को दे दी है

बता दें कि बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक i20 कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में कार गिरने से कार में सवार तनवीर,छोटू,राजू,इसरार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसी कार में सवार हनीफ बच गया। ये सभी लोग रावडी टोला पुराना शहर थाना बारदरी जिला बरेली के रहने वाले हैं

मृतक व्यक्ति

सभी लोग कार में सवार होकर बरेली से कलियर रुड़की के लिए निकले थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के द्वारा कार को तालाब से बाहर निकाल लिया है और सभी मृतकों के शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। घायल हनीफ को इलाज के लिए पुलिस ने थाना नहटौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वही इस हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

चश्मदीद हनीफ

प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात लगभग 11.40 बजे थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत रिलायन्स पैट्रोल पम्प के पास एक कार आई टुअन्टी नं0 यूपी 53 बीसी 1774 अनियन्त्रित होकर खाई में गिर गई जिससे कार सवार हनीफ उर्फ बब्लु (40वर्ष) पुत्र नबाब दुल्ला निवासी रवडी टोला पुराना शहर थाना बारदरी जिला बरेली घायल हो गया तथा तनवीर ( 35 वर्ष )पुत्र जहाॅगीर , छोटूं ( 33 वर्ष) पुत्र नियामत , राजू उम्र (48) वर्ष पुत्र अया खाॅ , इस्कार ( 30 वर्ष) पुत्र अबरार निवासीगण रवडी टोला पुराना शहर थाना बारदरी जिला बरेली की मोके पर ही मौत हो गयी! जबकि घायल को सीएचसी नहटौर ले जाया गया है! घटना से नगर मे सनसनी फ़ैल गईं ! पुलिस ने कार को जेसीबी से निकलवाया ! सभी कार सवार बरेली से कलियर के लिये जा रहे थे।

इस घटना पर बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने क्या कहा देखें उनकी बाईट..👇

Report by Tushar warma

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago