Categories: General

बिजनौर में गाय ने बुजुर्ग को पटका मौके पर लोगों में मची अफरातफरी

बिजनौर में धामपुर के शेरकोट मे स्थित मुस्लिम फंड चौक पर शनिवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति सनाउल्लाह पर एक बेसहारा गाय ने अचानक हमला कर दिया गाय ने सिंगों से बुजुर्ग को उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए

इस घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों ने शोर मचाकर गाय को दूर किया और बुजुर्ग व्यक्ति को बचाया। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के समय आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई, जिसे देखकर लोग हैरान हैं हालांकि, इलाज के बाद बुजुर्ग व्यक्ति की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं, जबकि प्रशासन को बेसहारा गायों की समस्या पर जल्द कार्यवाही करने की आवश्यकता है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago