बिजनौर के चांदपुर में खुद को घायल कर पुलिस चौकी पहुंचा युवक, विडियो वायरल

बिजनौर में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक युवक घायल अवस्था मे पुलिस चौकी में खड़ा होकर चिल्ला रहा है। वीडियो में युवक बता रहा है कि उस पर हमला हुआ है

और वो अपनी शिकायत दर्ज कराने आया है लेकिन पुलिस चौकी में कोई पुलिस वाला नही है। वो वीडियो में दिखाता है कि पूरी पुलिस चौकी खाली है।

वीडियो में यवक के साथ उसकी पत्नी और बच्चा भी है, इस वीडियो के वायरल होने पर बिजनौर पुलिस हरकत में आई और उसने मामले की जांच शुरू की।

बिजनौर के पुलिस कप्तान डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक शराबी प्रवित्ति का है। और यह वीडियो चाँदपुर की बास्टा चौकी का है।

युवक ने कुछ लोगो को फंसाने के लिये खुद ही अपने आपको ब्लेड मारकर घायल किया और चौकी पर आकर वीडियो बनाया।

एसपी का कहना है कि उस समय चौकी का स्टाफ नदी में डूबे कुछ लोगो को बचाने के लिये गया हुआ था एसपी ने इस पूरे मामले की क्षेत्राधिकारी द्वारा जांच कराने की बात कही।

Youtube Link👇

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago