बिजनौर के हल्दौर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!

#बिजनौर #हल्दौर पैजनिया पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर चौराहे के नजदीक गांव के ही एक और युवक का शव उसी की शर्ट के फंदे से पेड़ से टंगा मिला शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई व परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई|

मंगलवार को मृतक की तयेरी बहन की बारात आई थी| 4 दिन पूर्व गांव के अतुल त्यागी का शव भी आम के बाग पेड़ से बधां मिला था गांव पैजनिया निवासी इसरार फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है तथा उसका पुत्र इसरायल 18 वर्ष दिल्ली में नौकरी करता था मंगलवार को इसराइल की तयेरी बहन की बारात आई थी| परिजनों के मुताबिक मंगलवार की शाम को इसराइल अचानक लापता हो गया परिजनों ने उसकी काफी तलाश की परंतु बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे शोच के लिए जंगल गए जब कुछ लोगों ने उसका शव पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित जगतवीर त्यागी के खेत के पेड़ों की बाढ़ में एक पेड़ से उसी शर्ट के फंदे से लटका देखकर गांव में सूचना दी| सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों कीै भारी भीड़ जमा हो गई| युवक की पहचान इसराइल पुत्र इसरार 18 वर्ष के रूप में हुई| मौके पर पैजनिया चौकी प्रभारी संदीप पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया| युवक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की यह अभी रहस्य बना हुआ है| 4 दिन पूर्व गांव के ही अतुल त्यागी का शव ग्राम प्रधान पति के आम के बाग में पेड़ से बंधा मिला था| इस मामले में भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है| गांव में लगातार दो युवकों के रहस्यमय ढंग से पेड़ से टंगे शव मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं है|

रिपोर्ट बाई आसिम जलालाबादी

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago